DNN पांवटा साहिब
25 नवंबर। जिला सिरमौर में भी दिन प्रतिदिन नशा तस्करी के मामले बढ़ रहे है, लेकिन पुलिस भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर लगातार शिकंजा कस रही है। अब इसी एक में पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक ओर व्यक्ति को दबोचने में सफलता हासिल की है।
मामला उपमंडल पांवटा साहिब का है। यहां बीती रात पुलिस ने कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे-07 पर सुखचैनपुर के समीप एक XUV गाड़ी से 18.18 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
उधर पूछे जाने पर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीती रात को पुलिस की टीम हाइवे पर नाके पर तैनात थी। इस दौरान एक XUV-500 गाड़ी को जब जांच के लिए रोका गया, तो उसमें से यह स्मैक बरामद की गई। डीएसपी ने बताया कि स्मैक सहित चालक मंजीत सिंह निवासी कोटड़ी व्यास को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।















