इन क्षेत्रों में 27 को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

25 नवम्बर। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर संतोष शर्मा ने सूचित किया है कि 11 केवी फीडर हाथीथान के जरूरी रख-रखाव कार्य के चलते भुंतर बाजार, सैनिक चौक, खोखन नाला, मेला ग्राउंड व एयरपोर्ट गेट तथा आस-पास के क्षेत्रों में 26 नवम्बर, 2021 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 11 केवी फीडर भुंतर का भी 27 नवम्बर, 2021 को आवश्यक रख-रखाव का कार्य किया जाएगा जिस कारण सैरीबेहड़ जमोट, तेगूबेहड़, ज्वाला कॉलोनी, गदौरी, अप्पर मौहल तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में 27 नवम्बर, 2021 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुवधा के लिए सहयोग कीे अपील की है।

News Archives

Latest News