सोलन में पंचायत समिति की बैठक आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

22 नम्बर। पंचायत समिति सोलन की बैठक आज यहां पंचायत समिति अध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति सोलन के 03 माह के आय-व्यय तथा मनरेगा के अन्तर्गत 9,94,40000 रुपए के अतिरिक्त शैल्फ को स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियांे ने भाग लिया।बैठक में पंचायत समिति सोलन के उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त ठाकुर, पंचायत समिति सोलन के सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, पंचायत समिति के सचिव राजेन्द्र कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News