खाद्य सुरक्षा सप्ताह कमलेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

22 नवम्बर। खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा आजादी के अृमत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय खाद्य निगम के खाद्यान भण्डार में खाद्य सुरक्षा सप्ताह मनाया गया जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने की।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान देश को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा परंतु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन के फलस्वरूप सभी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना किया गया और विकास की गति में ठहराव नहीं आने दिया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी गई। इस दौरान आॅक्सीजन प्लांट, अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाया गया।उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में खाद्य आपूर्ति निगम ने डिप्पों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति निःशुल्क वितरित किया गया। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान निगम तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता के साथ किए गए कार्य की सराहना की।उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में 100 करोड़ लोगों को कोविड रोधी वैक्सिन लगाई जा चुकी है जोकि एक बहुत बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने कहा कि भारत में लोगों को निःशुल्क कोविड रोधी वैक्सिन उपलब्ध करवाई जा रही है, यही कारण है कि आज कोरोना का डर लोगों के मन से लगभग खत्म हो चुका है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। सरकार द्वारा 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।इस दौरान प्रबंधक डिप्पो पवन कुमार ने निगम द्वारा कोरोना काल में जन कल्याण से सम्बन्धित कार्यों का विवरण सांझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत किए गए कल्याणकारी कार्यों पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय सचिव चमन लाल गुप्ता, भाजपा शहरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश कपूर, भाजपा शहरी सचिव अरुण डोगरा, जिला रक्त दाता समिति अध्यक्ष कर्ण चंदेल, बिलासपुर मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फेडरेशन सचिव महेन्द्र ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी पवन कुमार, एचपीएससीएससी बिक्री पर्यवेक्षक रुपेश शर्मा, प्रबंधक डिप्पो पवन कुमार सहित निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News