पिंजौर से बद्दी अल्टो कार मे छुपा कर लाई जा रही थी अवैध शराब 

Baddi Himachal News Others
DNN बद्दी
20 नम्बर बद्दी थाना पुलिस के डिटेक्टिव सेल के साथ मिल कर भारी मात्रा में हरियाणा  राज्य से बद्दी आ रही शराब की खेप पकड़ी। शराब को लाने मे प्रयोग की गई गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर शराब को कब्जे में ले लिया गया  है।पुलिस को हरियाणा से हिमाचल शराब आने की गुप्त सूचना मिली जिस पर बद्दी पुलिस के जांच अधिकारी ईश्वर दास के  नेतृत्व में नाकेबंदी की गई। पुलिस ने मोतिया पलाजा के समीप नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने एक कार से अवैध शराब की 140 बोतलें, 72 आधे व 48 पव्वे बरामद किए। गाड़ी को हरियाणा राज्य के नवाग्राम निवासी करण कुमार चला रहा था।
डीएसपी नवदीप सिंह ने शराब पकडऩे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने करण कुमार के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को सीज कर शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह शराब कहां सप्लाई हो रही थी।

Latest News