सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री करेंगी अध्यक्षता 

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

20 नवंबर  ज़िला का 24 वां जनमंच कार्यक्रम भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत  सुदली पंचायत घर   में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम 21 नवंबर (रविवार)  को पंचायत घर सुदली के परिसर में आयोजित होगा ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी करेंगी ।जनमंच कार्यक्रम में 8 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है । इनमें ग्राम पंचायत बलेरा ,  जियूंता , बैली, मोरनू , मेल सुदली , चूहन और समलेउ शामिल हैं।उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम लोगों के लिए एक ऐसा अवसर है कि वे अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवा सकते हैं ।  जनमंच कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के स्टालों,  स्वास्थ्य शिविरों के अलावा विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस जनमंच कार्यक्रम का भरपूर फायदा उठाएं।

Latest News