किसानों को मिला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मुआवजा – डाॅ. प्राची

Bilaspur Himachal News Others

बिलासपुर

17 नवम्बर – कृषि उपनिदेशक डाॅ. प्राची ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रवी 2020-21 के अंतर्गत गेहंू की फसल को मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण हुए नुकसान की भरपाई सम्बन्धित कंपनी (एग्रीकल्चर इन्शुरन्स कंपनी) द्वारा बीमित किसानों को कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि रवी 2020-21 में जिला के 10961 किसानों ने बीमा करवाया था जिसके अंतर्गत 3867 हेक्टेयर क्षेत्र बीमित किया गया था, इन किसानों के बैंक खातों में 3.61 करोड़ की राशि नुक्सान के अनुपातानुसार डाल दी गई है।

News Archives

Latest News