आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Himachal News Kullu Others

DNN आनी

15 नवम्बर प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो, इसको सुनिश्चित किया जा रहा है। बीते करीब चार सालों में विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वंय विधानसभा क्षेत्र के दौरों पर विभिन्न घोषणाएं की हैं, जिनको सिरे चढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करना भी सरकार की इस सूची में शामिल है। मुख्यमंत्री ने बीते साढ़े चार साल में जो भी घोषणाएं आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए की हैं, उनमें से अधिकतर को अमलीजामा पहनाया गया है। शेष घोषणाओं पर गंभीरता से कार्य जारी है।इसी का नतीजा है कि विभिन्न योजनाएं एवं लोक कल्याणकारी निर्णय धरातल पर नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई वाली वर्तमान प्रदेश सरकार ने पहला पूर्ण राजत्व दिवस 25 जनवरी 2018 को आनी में मनाया। इस दौरान जो घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई उनको पूरा करने में सरकार सफल भी हुई है।25 जनवरी 2018 को की गई घोषणाओं के बाद, आनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 बिस्तरों के अस्पताल को स्तरोन्नत करके सिविल अस्पताल बनाया गया, 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने की घोषणा हुई तथा इसकी अधिसूचना भी जारी की गई। इसकी आधारशिला 20 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री के निरमंड दौरे के दौरान रखी।आनी के सिविल अस्पताल के लिए नए भवन निर्माण पर प्रगति जारी है।  10 बीघा जमीन चयनित की गई भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरु हो जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा पर अमल करते हुए सरकार ने आनी में सब डिपो खोला। इसकी अधिसूचना जारी हुई और हिमाचल पथ परिवहन आनी सब डिपो में 28 नई बसें रामपुर डिपो से उपलब्ध कराई गई व 58 रुट चलाये गए। इससे आनी विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण लोगों को फायदा हुआ।विश्राम गृह आनी के विस्तार के तहत 6 अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। आनी के मेला ग्रांऊड़ का विस्तार 1.47 करोड़ रुपए से किया जा रहा है। 50 लाख रुपए के तहत पहली किश्त से विस्तार कार्य जारी है।लूहरी बस स्टैंड के निर्माण हेतू 2 करोड़ का प्रावधान किया गया है। औपचारिकताएं पूर्ण कर वन स्वीकृति के लिए मामला देहरादून भेजा गया है। वन विभाग की स्वीकृति के पश्चात इस पर कार्य शुरु किया जाएगा। दलाश बहु-तकनीकि संस्थान के निर्माण पर सरकार ने कवायद शुरु की है। इसके तहत 97 विभिन्न पदों को सृजित किया गया है। वन स्वीकृति मिलते ही इस संस्थान के भवन का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।इसके पश्चात 20 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निरमंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की बरसों पुरानी एसडीएम कार्यालय की मांग पर मुहर लगाकर क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा कर लोगों को गदगद कर दिया। इसके अलावा उन्होंने दर्जन भर सरकारी संस्थान खोलने और अपग्रेड करने की घोषणा की गई। इस संबंध में एक माह के भीतर अधिसूचनाएं जारी हुईं। शवाड़ में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन खोलने की भी घोषणा की। इस मामले पर आगामी प्रक्रिया जारी है।साथ ही पत्रकारों की मांग को स्वीकार करते हुए आनी में प्रेस भवन के लिए लाख देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही लूहरी से नोर सड़क को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड़ करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।जनता के लिए 243 करोड़ की योनजाएंनिरमंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 243 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें से 150 करोड़ की योजनाएं अकेले जल शक्ति विभाग की हैं। इससे आनी निरमंड क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई समस्या का समाधान होगा।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *