उद्योगों में काम करने वाले कामगारों के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाना अनिवार्य, नहीं तो कामगार उद्योगों में नहीं कर पाएंगे कार्य

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
13 नम्बर उपमंडल के अंतर्गत कोविड-19 टीकाकरण संबंधी कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा आगामी 24 नवंबर तक टीकाकरण की दूसरी डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। महेंद्र पाल गुर्जर ने क्षेत्र वासियों से अपील की कि वे अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में 24 नवंबर से पूर्व वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लेना सुनिश्चित करें ताकि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि 24 नवंबर के पश्चात वैक्सीनेशन की दोनों डोज न लेने वाले औद्योगिक कामगारों को उद्योगों में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा तथा बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों को भी अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने नालागढ़ ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 नवंबर से पूर्व सभी ट्रक ड्राइवरों व ट्रक यूनियन से जुड़े सदस्यों को कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि नो मासक नो सर्विस की तर्ज पर कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज न लेने वाले लोगों पर भी नो वैक्सीनेशन नो सर्विस नियम को लागू किया जाएगा तथा भविष्य में उन्हें मनरेगा, सस्ता राशन सहित सरकार की अन्य योजनाओं से भी अस्थाई रूप से वंचित किया जा सकता है।बैठक में कोविड-19 नोडल ऑफीसर डॉक्टर गगनदीप राजहंस ने भी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि कि वे 24 नवंबर से पूर्व वैक्सीनेशन की दोनों डोज लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन की पहली डोज का पूरा प्रभाव तभी होगा जब सही समय पर आप दूसरी डोज लेंगे। डॉ गगनदीप ने बताया की गर्भवती तथा स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी कोविड-19 करण करवा सकती हैं उन्होंने बताया कि कोविड-19 का 100% लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर तक वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के 100% लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र में मोबाइल टीमों सहित कई अन्य वैक्सीनेशन टीमों का गठन किया गया है जो रोजाना हजारों की संख्या में टीकाकरण को अमली जामा पहना रही है।

News Archives

Latest News