डीएनएन सोलन/ कुल्लू
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने कुल्लू,सोलन में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सरकार के समय जनहित में लिए गए फैसलों की अधिसूचनाएं वर्तमान सरकार रद्द कर रही है । उसके खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने कुल्लू जिला के आनी विधानसभा और सोलन जिला मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ।इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस का साथ काफी झड़प हुई। प्रदेश सरकार राजनेतिक द्वेष की भावना से काम कर रही और कर्मचारियों का भी उत्पीड़न कर रही है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश सरकार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस बना रही है,जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।इन विरोध प्रदर्शन में कुल्लू जिला में प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंग ठाकुर,कांग्रेस प्रत्याशी परस राम,प्रदेश महासचिव गोविन्द शर्मा,प्रदेश सचिव निशांत ठाकुर,प्रदेश सचिव नरेश दासटा,प्रदेश सचिव बीर सिंग ठाकुर, विधानसभा आनीअध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ,विधानसभा बंजार अध्यक्ष भोपाल ठाकुर,चेतन चौहान,चंदरकेश,दलीप जोशी,और सैंकडो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
सोलन के माल रोड पर शिमला लोकसभा युथ कांग्रेस के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रोष रैली का आयोजन किया | रैली के दौरान युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जम कर नारे बाजी की रैली पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप पहुंची तो यूथ कांग्रेस ने पुलिस की उपस्थिति में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया | इस दौरान पुलिस और युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प और जम कर धक्का मुक्की हुई | इस दौरान पुलिस ने युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से जलता हुआ पुतला छीनने का प्रयास किया और छीना झपटी में जलता हुआ पुतला अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर पर गिर गया लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में ठाकुर के बाल ही जले और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया |
















