डीएनएन सोलन
सोलन के लोअर सेरी में रहने वाली एक लड़की को लगातार पिछले 7-8 दिनों से फोन करना व अश्लील बातें कहना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे पिछले कुछ दिनों से कोई व्यक्ति फोन कर रहा है, इसे अश्लील बातें कहता है। शिकायत में युवती ने शक जताया है कि फोन करने वाला व्यक्ति उसे शारीरिक क्षति भी पहुंचा सकता है। पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उसकी तलाश की जा रही है।

















