असंगठित कामगार कांग्रेस ने युवाओं को सौंपी जिम्मेवारियां

Baddi + Doon Others

डीएनएन बद्दी
अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला सोलन के चेयरमैन बबलू पंडित ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवाओं को जिम्मेवारियां सौंपी हैं। संगठन ने जिला व दून मंडलकार्यकारिणी में नियुक्तियां कर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का संकेत दिया है। अखिल भारतीय असंगठित कामगार के जिला महासचिव की कमान वरूण कालिया को सौंपी गई है। जबकि नीरज शर्मा तगड़ परवाणू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसमेर सिंह गोलू को उपाध्यक्ष और हरबंस ठाकुर दासोमाजरा को जिला सचिव की कमान सौंपी है। संगठन के जिला चेयरमैन बबलू पंडित ने बताया कि जिला की सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। जिले के पांचों मंडलों सोलन, अर्की, नालागढ़, दून व कसौली में भी जल्द जिम्मेवारियों सौंपी जाएगी। संगठन ने दून मंडल का विस्तार करते हुए असंगठित कामगार कांग्रेस के दून के चेयरमैन की कमान गुरपाल सिंह, महासचिव खेम चंद चौधरी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान राम लाल चौधरी को सौंपी गई है। वहीं नालागढ़ मंडल के चेयरमैन की कमान अजय ठाकुर को सौंपी गई है। बबलू पंडित ने कहा कि पूरे जिला सोलन में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस जहां संगठन की गतिविधियों को तेज करेगी वहीं इसी बैनर तले मजदूरों और हर क्षेत्र से जुड़े कामगार वर्ग की लड़ाई लड़ी जाएगी। पंडित ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार का अब तक का कार्यकाल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। बजट में भी मजदूरों की दिहाड़ी 10 रूपये बढ़ाकर सरकार ने कामगार और गरीब वर्ग के मुंह पर तमाचा मारा है। बजट में पूंजीपतियों का तो पूरा ध्यान रखा गया लेकिन आम वर्ग के लिए कुछ नहीं किया गया।

News Archives

Latest News