11 केवी खनियारा फीडर में 18 अक्तूबर को बिजली बंद

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

16 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी खनियारा फीडर के जरूरी रखरखाब हेतू सिद्धपुर, एजुकेशन बोर्ड कालोनी, नोरब्लिंगा, मोल्ही, सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी मोल्ही, सोकणी-दा-कोट, टिल्लू, रक्कड़, खनियारा, पटोला, थाथरी, थेड, नड्डी, और खडोता आदि गांवों की 18 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कटोच ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
उन्होंने जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Latest News