चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर टैंपों ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 9 पर्यटक घायल

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

14 अक्तूबर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर गुरूवार को एक टैंपों ट्रैवलर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए है, जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा स्वारघाट से 8 किलोमीटर दूर बनेर नामक स्थान पर पेश आया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की यह टैंपो ट्रैवलर के सामने से एक वाहन ओवरटेक करता आया। इस वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैवलर सड़क से 50 मीटर नीचे गिर गई। ट्रैवलर में सवार दिल्ली के युवक मनाली की तरफ जा रहे थे। हादसे में 8 लोगों को मामूली चोटें पहुंची है, जिन्हें पीएचसी स्वारघाट में प्राथमिक उपचार दिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल 1 युवक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Latest News