113 ठेकों की 59 इकाइयों की बिक्री 15 मार्च को

Others Solan

डीएनएन सोलन
सोलन जिले के 113 ठेकों की 59 इकाईयों के लिए ड्रॉ ऑफ लॉट के माध्यम से बिक्री 15 मार्च 2018 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। यह बिक्री वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयोजित की जाएगी। बिक्री की प्रक्रिया नगर परिषद सोलन के अंबेदकर हाल में प्रात: 11.00 बजे से आरंभ होगी। राजस्व जिला बद्दी के लिए यह प्रक्रिया अलग से आयोजित होगी। ड्रॉ ऑफ लॉट के माध्मय से आयोजित होने वाली बिक्री प्रक्रिया में आवेदनकर्ता को एक राजस्व जिले में दो इकाईयों से अधिक आबंटित नहीं की जाएंगी। आबंटन के लिए व्यक्ति, भारतीय कंपनीज अधिनियम के तहत शामिल निकाय, हिमाचल प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत समिति, सांझेदारी फर्म तथा अविभाजित हिन्दू परिवार आवेदन कर सकते हैं। वैयक्तिक रूप से आबंटन के लिए आवेदनकर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए तथा आवेदन तिथि के दिवस पर उसकी आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदनकर्ता पर विभिन्न नियमों के तहत आबकारी लाइसेंस रखने के लिए पाबंदी नहीं होनी चाहिए अथवा नियमानुसार वह काली सूची में नहीं होना चाहिए। आवेदनकर्ता पर किसी भी प्रकार की सरकारी देनदारी नहीं होनी चाहिए। यह शर्तें सांझेदारी फर्म, समूह के सभी सदस्यों इत्यादि पर भी लागू होंगी।

News Archives

Latest News