अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा उप चुनाव के प्रचार व समन्वय के लिए कांग्रेस ने लगाई ड्यूटी

Arki Politics Shimla Solan

DNN शिमला/सोलन

9 अक्टूबर.प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अर्की विधानसभा उप चुनाव के प्रचार व समन्वय के लिये पार्टी पदाधिकारियों का दायित्व सौंप दिया है।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव नियंत्रण कक्ष के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने सूची जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,शिमला नगर निगम के पार्षद इंद्रजीत सिंह, श्रीमती सिमी नंदा, कुसुम ठाकुर,दिवाकर दत्त शर्मा,राकेश चौहान पांडे,कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक सहित आत्मा राम शर्मा,एम.डी शर्मा,मोहन नेगी,बिलासपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना धीमान, कांग्रेस प्रवक्ता अमन सेठी,कुशल जेठी,सचिव अरुण शर्मा,सेवादल संगठक श्रीमती रीना पुंडीर,कांग्रेस सचिव सुनंदा चांद, आशिक मोहम्मद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कसौली ठाकुर दास, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा व सुनील शर्मा को शामिल किया गया है।
हिमराल ने बताया है कि उपरोक्त सदस्यों को अर्की ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप के साथ तालमेल करते हुए अपनी दैनिक रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस चुनाव नियंत्रण कक्ष को देनी होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव भवन में चुनाव नियंत्रण कक्ष में आज से अपना कामकाज शुरू कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव नियंत्रण कक्ष के समन्वयक हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में चुनाव नियंत्रण कक्ष मुकल गुप्ता,श्रीमती रिपना कलसाईक,संजय ठाकुर,कुमारी दीक्षा सिंघा,श्रीमती ऊषा राठौर मेहता व विकास कुमार ने समन्वयक के तौर पर अपना अपना दायित्व संभाल लिया है।

मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ अर्की,फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा उप चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के चुनावी प्रवास के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समन्वय स्थापित करने को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी है।
जिला कांगड़ा के लिए ई.शुगन दत्त शर्मा,कुल्लू जिला में दवेंद्र नेगी,किन्नौर में डॉ.सूर्य बोरिस व जिला शिमला में धर्मपाल ठाकुर को यह दायित्व सौंपा गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के राजनैतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया है कि उपरोक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव नियंत्रण कक्ष व पार्टी प्रत्यशियों के इलेक्शन एजेंट्स से तालमेल कर कांग्रेस अध्यक्ष की चुनावी बैठकों बारे समन्वय स्थापित करना होगा।इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया समन्वयक भी साथ रहेंगे।

 

News Archives

Latest News