डीएनएन सोलन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किया गया बजट रह वर्ग का बजट है। इसमें सभी को ध्यान रखा गया है। यह बात सोलन से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे डा. राजेश कश्यप ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसानों से लेकर युवाओं व महिलाओं सभी को लाभ पहुंचाने के लिए फैंसले लिए गए हैं। इस बजट में सरकार ने कृषि उपकरणों पर 40 फीसदी सबसिडी देकर किसानों को सौगात दी है। बजट में 685 करोड़ बजट कृषि, 475 करोड़ बागवानी के लिए रखा है। बजट में युवाओं के रोजगार के लिए भी सख्त कदम उठाए हैं। पर्यटकों आकर्षित करने के लिए हैली टैक्सी योजना, चायल, काली टिब्बा, धारों की धार, करोल आदि क्षेत्रों को ाी पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास भी किया जाएगा। दूसरी तरफ कर्मचारियों, से लेकर मेयर, पंचायत प्रतिनिधि तथा प्रधानों को भी राहत प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार ने इस प्रकार का बजट देकर राज्य में विकास की रफ्तार को तेजी से बढ़ाने का कार्य किया है।















