पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान हुआ संपन्न

Himachal News Others Una

DNN ऊना

1 अक्तूबर। पंचायती राज संस्थाओ प्रतिनिधियों के रिक्त पदों  लिए पंचायत उपचुनाव-2021 के तहत  निर्वाचन का आयोजन किया गया। यह निर्वाचन ग्राम पंचायत त्यूड़ी के वार्ड नंबर 1, झंबर के वार्ड नंबर 3, समूरकलां के वार्ड नंबर 5 और चमियाड़ी के वार्ड नंबर 1 के वार्ड सदस्यों के पदों लिए आयोजित हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि त्यूड़ी के वार्ड नंबर 1 के लिए रीना रानी वार्ड सदस्य के रुप में निर्वाचित हुई हैं। रीना रानी के 96 वोट पड़े जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कमलेश कुमारी को 44 बोट पड़े। झंबर के वार्ड नंबर 3 के लिए अर्चित शर्मा निर्वाचित हुए जिन्हें 86 मत हासिल हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी सीता राम को 79 मत हासिल हुए। उन्होंने बताया कि समूरकलां के वार्ड नंबर 5 के लिए प्यारो और चमियाड़ी के वार्ड नंबर 1 के लिए सिमरो देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्यों के लिए कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें झंबर के वार्ड सदस्य के लि 83.92 प्रतिशत जबकि त्यूड़ी के वार्ड के लिए 58.82 प्रतिशत मतदान हुआ है।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि ब्लाॅक समिति गगरेट के तहत पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 13 के लिए दियोली व घनारी में मतदान का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के उपचुनाव में 56.27 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें पुरुषों की भागीदारी 56.62 प्रतिशत जबकि महिलाओं की भागीदारी 55.90 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक समिति सदस्य के मतों की गणना 4 अक्तूबर को होगी।

News Archives

Latest News