ऊना की आदिती शारदा ने किया ऐसा काम डीसी ने स्वयं किया सम्मानित

Himachal News Others Una
DNN ऊना
1 अक्तूबर। ऊना की 16 वर्षीय आदिती शारदा ने एक शुद्र ग्रह की खोज करके खगोलीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर  उन्हें उपायुक्त ऊना राघव शर्मा द्वारा 21 हजार रूपये का चैक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राघव शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार और स्पेस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में खगोलशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इन बच्चों में से 16 ने शुद्र ग्रह की खोज की तथा खगोलशाला एस्ट्राॅयड सर्च कैंपेन में शुद्र ग्रह की पहचान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 16 बच्चों में से दो बच्चों का चयन आईएएससी ट्रेनर के लिए किया गया है, जिनमें से एक आदिति है। ये दो बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे बच्चों को शुद्र ग्रह की खोज करना सिखाएंगे। 
आदिति ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। 

News Archives

Latest News