DNN सोलन
सोलन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी ,किसानों बागवानों के साथ हो रहे अत्याचार तथा प्रदेश के नव युवकों के साथ हो रहे विश्वासघात के बारे में प्रदेश सरकार के खिलाफ सोलन में मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस केजिलाध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिव कुमार ने कहा कि जब सेप्रदेश मेंजय राम सरकार बनी हैजब से महंगाईअपनी चरम सीमा पर है। रसोई गैस की कीमत में मात्र 9 महीने में 398 रुपयोंका इजाफा किया गया । कांग्रेस कार्यकाल में 390 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर आज 1000 के करीब पहुंच गया है, लेकिन भाजपा सरकार के पास स ढिंढोरा पीटने के सिवाय दूसरा काम नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाने का तेल दोगुने भाव पर मिल रहा है। अनाज, दालों व सब्जियों के भाव आसमान को छू रहे हैं। महंगाई से आम जन का हाल बेहाल है लेकिन प्रदेश सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। प्रदेश में इस तरह का तानाशाही का माहौल कभी पहले नहीं रहा। बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं कभी इन्वेस्टर मीट के नाम पर नव नौजवानों को ठगा जाता है। कभी रोजगार के विज्ञापन छाप कर बेरोजगारों के साथ भादा मजाक किया जाता है और अब तो हद हो गई कि रोजगार भी दूसरे प्रदेश के लोगों को दिया जा रहा है। शिव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस इस तरह का अन्याय युवाओं के साथ कर रही है। जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नव युवकों के अधिकारों की जंग लड़ेगी ।















