इनोवा खाई में गिरी से 8 लोगों की मौत

Crime Himachal News

डीएनएन बिलासपुर
स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्गराजमार्ग चंडीगढ़ मनाली पर इनोवा खाई में गिर गई। इससे 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 1 घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वाहन में यात्री मणिकरण से अमृतसर जा रहे थे और सभी अमृतसर के ही रहने वाले है।
बताया जा रहा है कि काली मंदिर के पास देर रात एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी सड़क के किनारे लगे पैरापिट को तोड़ती हुई पहाड़ी से नीचे जा गिरी। इनोवा में 9 लोग सवार थे जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल का कहना है कि गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

News Archives

Latest News