20 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

18 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 20 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 20 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, कोविड अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग, नेगी काॅलोनी,  एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News