पोषण माह के अन्तर्गत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियां

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

18 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा पोषण माह के अन्तर्गत सोलन  जिला के पांचों विकास खण्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने दी।
सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौष्टिक आहार प्रदर्शनी आयोजित कर विभिन्न फलों एवं सब्जियों के लाभ के बारे में लोगांे को अवगत करवाया। जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि गत दिवस बाल विकास परियोजना नालागढ़ के अन्तर्गत वृत्त महादेव में पोषण शिविर का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पोषण शिविर में बच्चों का वजन, लम्बाई व ऊंचाई भी मापी गई। उन्होंने कहा कि पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पौष्टिक आहार के सेवन करने के बारे में जानकारी भी दी गई। लोगों का पोषण माह के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए पोषण खिड़की बनाई गई जिसमें गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। पोषण खिड़की में एक स्वस्थ महिला का छायाचित्र लिया गया ताकि लोगों को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि पोषण शिविर के दौरान जागरूकता प्रदान करने के लिए पोषण रंगोली, पोषण पौष्टिक पेड़ और साथ में मां और बच्चे की एक प्रतिमा भी बनायीं गयी जिसका माध्यम से यह दर्शाया गया की मां और बच्चा पौष्टिक आहार लेकर जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना सोलन में आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण रंगोली व गृह भ्रमण के द्वारा लोगों को पोष्टिक आहार व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।
सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि बाल विकास परियोजना कण्डाघाट में किसान विकास केंद्र व समेकित बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। लोगों को पोषण वाटिका विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के वृत पट्टा व बाल विकास परियोजना कुनिहार स्थित अर्की में भी बच्चों की वृद्धि निगरानी व गृह भ्रमण करके लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *