कांग्रेस में 9 तो भाजपा में मात्र 1 महीने में हुआ सिंघम का तबादला

Baddi + Doon Crime Himachal News Others

डीएनएन बद्दी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के बद्दी दौरे के बाद डीसी व एसपी के तबादलों से अफसरशाही में खलबली मच गई है। हालांकि तबादले का कारण मुख्यमंत्री दौरे के दौरान अव्यवस्था बताया जा रहा है, लेकिन एसपी बद्दी गौरव सिंह के तबादले की सूचना के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। गौरव सिंह का बददी से ही पिछली कांग्रेस सरकार में भी तबादला मात्र 9 महीने में ही हो गया था। कांग्रेस सरकार में इस तबादले का विरोध भाजपा ने किया, लेकिन भाजपा सरकार में भी गौरव सिंह को भाजपाई ज्यादा समय नहीं दे पाए। बीबीएन में 36 दिन की ड्यूटी के बाद सिंघम के तबादले ने बददी के लोगों में हड़कंप मचा दिया है। 1 महीने 5 दिन की डयूटी के दौरान नशा माफिया, शराब माफिया, चिट्टा माफिया, खनन माफिया पर नकेल से जनता काफी खुश थी। सीएम के दौरे में टै्रफिक मिस मैनेजमेंट का हवाला देकर सरकार ने तबादले के जो आदेश जारी किए हैं। हालांकि बीबीएन के लोग इस तबादले का कारण गौरव सिंह द्वारा माफिया में शिकंजा कसना बता रहे है। वहीं गौरव सिंह के तबादले के बाद सोशल मीडिया पर इसका कड़ा विरोध लोग कर रहे है।

News Archives

Latest News