भारत के लिए यूएई से जीतकर लाई इनाम

Himachal News National/International Sports

डीएनएन शिमला
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित 6वीं वल्र्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिमाचल की दो महिला खिलाडिय़ों ने मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की जवान जयवंती ने कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। 73 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश पुलिस की जयंवती में ब्रांच मेडल जीता। जयवंती सिरमौर जिला के राजगढ़ की रहने वाली है और हिमाचल पुलिस में शिमला में अपनी सेवाएं दे रही है। इस प्रकार शिमला जिला के ठियोग के पांव (मनलोग निवासी) हीना वर्मा ने भी 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। हीना प्रोफेशनल ताईक्वांडो प्लेयर है और देश के लिए गोल्ड मेडल लाना चाहती है। ताईक्वांडो फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिलव व टीम कोच विनोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 से 19 फरवरी तक शेख जयाद फुजैरा सिंटी के जयाद शेख स्टेडियम में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 25 देशों के 794 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। विनोद कुमार ने ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंडिया से विभिन्न भारवर्ग में 24 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें 12 खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयुवर्ग में दो स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीते, जो देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। टीम हैड प्रभाकर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की दो महिला खिलाडिय़ों ने पदक जीता। इस वल्र्ड ताईक्वांडों ग्रेड-1 चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश से इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने यह पदक नहीं जीता।

News Archives

Latest News