मानपुरा में जिम के बाहर से बाईक चोरी

Baddi + Doon Crime Solan

DNN मानपुरा
पुलिस थाना मानपुरा के तहत एक बाईक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार निवासी हमीरपुर बद्दी ने बताया कि वह सुबह टालीवाला के पास बाईक खड़ी करके फै्रंडस जिम में गया था, लेकिन जब वापिस आया तो बाईक गायब थी। इसने आसपास सभी जगह बाईक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाईक चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest News