नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा

Himachal News Nalagarh Others

DNN नाहन

11 सितंबर। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत बाता नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला माजरा पुलिस थाना के अंतर्गत सामने आया है।
दरअसल शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बाता नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके बाद माजरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब भेज दिया। मृतक की पहचान कुलदीप निवासी रामपुर बंजारन तहसील धौलाकुआं के रूप में हुई है, जोकि इलेक्ट्रिशन का काम करता था। मृतक के भाई संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसकी दवाई चल रही थी। पिछले कल शाम को बाता नदी के साथ अपनी जमीन पर घास काटने गया था, जोकि वापिस शाम को घर नहीं आया। मृतक के भाई ने किसी पर भी इस मामले में शक जाहिर नहीं किया है।
माजरा पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

News Archives

Latest News