फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Crime Solan

DNN सोलन

राजगढ़ रोड़ पर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से थाना सोलन में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को गांव पटराड़ से ईलाज के लिए लाया गया है। महिला ने फंदा लगाया था और उसको चिकित्सक ने मृत घोषित किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि मृतका सुनीता कुमारी निवासी बिहार वर्तमान मेंकिराए के कमरे में गांव पटराड़ में रहती थी। जिसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के पति राणा प्रताप राय ने बतलाया कि यह काम से रात के समय अपने क्वार्टर आया था तथा इसकी पत्नी मृतका सुनीता कुमारी ने इसे तीज के त्यौहार का सामान लाने बारे पूछा तो इसने अगले दिन सामान लाने बारे कहा । जिस पर इनकी आपस में बहस हो गई थी तथा बहस के बाद यह सो गया । जब यह सुबह उठा तो इसने देखा कि इसकी पत्नी ने फंदा लगाया है । जिस पर इसने फंदे को खोलकर नीचे उतारा तथा इसके रोने की आवाज सुन कर पड़ोस वाले वहां आ गए और यह उनकी सहायता से अपनी पत्नी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया जहां पर डाक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामल में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News