भूस्खलन से शिमला हाईवे बंद, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें

Others Sirmaur

DNN नाहन
जिला मुख्यालय नाहन से कुछ किलोमीटर दूर सैन की सेर पंचायत के समीप जांगीरुग में भूस्खलन होने के कारण शिमला हाईवे अवरुद्ध हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन से शिमला के साथ-साथ श्री रेणुका जी क्षेत्र का संपर्क भी टूट गया है। फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, लेकिन जमटा से धौलाकुआं होते हुए नाहन पहुंचा जा सकता है। रात हो जाने की वजह से हाइवे को बहाल करने में भी देरी हो सकती है। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी हुई है। बस अड्डा प्रभारी सुखराम ठाकुर ने बताया कि भूस्खलन के कारण मौके पर निगम की दो बसें फंसी हुई हैं, जिसमें शिमला से आ रही बस भी शामिल है।

News Archives

Latest News