शिमला में सरेआम 30 हजार की नकदी उड़ाने वाले 2 आरोपी धरे

Crime Shimla

DNN शिमला।

राजधानी शिमला से एक दुकान से सरेआम 30 हजार की नकदी उड़ाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोच ने में सफलता हासिल की है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका ने की है।
दरअसल 7 सितंबर को एक व्यक्ति ने दुकान में पहुंच कर आयल मांगा। दुकानदार तेल लेने स्टोर में चला गया। अज्ञात व्यक्ति ने इसी दौरान 30 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई, तो 2 युवकों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने इस मामले में कोटखाई के रहने वाले 27 वर्षीय अंकुश व समरहिल निवासी 27 वर्षीय पीयूष शर्मा को गिरफ्तार किया है। साथ ही 24 हजार की नकदी भी बरामद कर ली गई है।

Latest News