राजधानी शिमला में पर्यटकों से ठगी के मामले का पर्दाफाश, युवती सहित इतने आरोपी दबोचे

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

10 सितंबर। प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटकों से एक लाख 40 हजार की ठगी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक युवती सहित गिरोह से जु़ड़े आरोपियों को धर दबोचा है।
दरअसल सदर पुलिस ने 6 सिंतबर को पर्यटकों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस के पास पहुंची शिकायत में मोहाली सेक्टर-78 की रहने वाली महिला ने बताया था कि वह 27 अगस्त 2021 को अपने पति अंकित लाल के साथ शिमला घूमने आई थी। इसके बाद 28 अगस्त को वह मालरोड पर घूमने के लिए पति के साथ पहुंची। यहां पर काफी भीड़ थी और कुछ लोग टूरिस्टों को विभिन्न तरह के पैकेज के बारे में बता रहे थे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह मालरोड पर घूम रहे थे, तो उन्हें वहां पर अमरीश और नीतीश नाम के दो लोग मिले। उन्होंने कहा कि वह लोगों को लक्की कूपन दे रहे हैं। अगर वह कार्ड को स्क्रैच करते हैं, तो जो भी उपहार आएगा। उन्हें वह इनाम मिलेगा। ऐसे में उन्होंने कूपन ले लिया और कूपन में एक उपहार भी मिला। इसके बाद वे उन्हें होटल ब्रिज व्यू प्रीमियम ले गए। पुलिस ने जांच के दौरान लकी कूपन योजना से संबंधित सभी दस्तावेज व सामग्री बरामद कर ली है। इसमें लैपटॉप, स्वाइप मशीन और विभिन्न प्रकार के फॉर्म शामिल है। आरोपी की पहचान नितेश कुमार निवासी ग्राम गोपीडीह, जिला बांका बिहार, रजनीकांत पांडे निवासी जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, अरुण चौधरी निवासी उत्तरी दिल्ली, अमरीश दुब निवासी बोकारो थर्मल और निष्ठा कुमारी निवासी जिला हजारीबाग, झारखंड के तौर पर हुई है।

News Archives

Latest News