DNN हमीरपुर। सोलन
03 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह दो सड़क हादसे पेश आए है, जिसमें एक महिला सहित एक युवक की मौत हो गई। यह सड़क हादसे जिला सोलन व हमीरपुर में पेश आए है। दोनों ही हादसों की पुलिस जांच कर रही है।
हमीरपुर-नादौन मार्ग पर ट्रक ने कुचली महिला
पहला हादसा हमीरपुर-नादौन मुख्य सड़क मार्ग पर गगाल क्षेत्र में पेश आया, जहां अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचल दिया। सुबह-सवेरे करीब सवा 7 बजे यह हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय परमजीत कौर सड़क के किनारे गेहूं की तूड़ी को एकत्रित कर रही थी। इसी बीच एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।
नादौन थाना के एसएचओ चंदन राणा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है और फरार अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
सोलन में ट्रक व बाइक की टक्कर में युवक की मौत
कालका-शिमला एनएच-5 पर शुक्रवार सुबह कुमारहट्टी के समीप मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ है। जब मोटरसाइकिल कुमारहट्टी से धर्मपुर की ओर व ट्रक धर्मपुर से कुमारहट्टी की ओर जा रहा था। जैसे ही यह कुमारहट्टी के समीप पहुंचे तो इनकी टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 22 वर्षीय युवक सुशील कुमार निवासी बड़ोग की सड़क पर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया और सूचना धर्मपुर पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।















