बड़ी सफलता 4 किलो 682 ग्राम चरस व 4 लाख 29 हजार 500 रुपए नकदी बरामद, 3 Arrest

Bilaspur Crime

DNN बिलासपुर।
बिलासपुर (Bilaspur) सदर पुलिस थाना के तहत गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बागी सुंगल के पास एक पिकअप गाड़ी से चार किलो 682 ग्राम चरस तथा करीब चार लाख 29 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला मंडी के रहने वाले हैं। जांच मे पाया गया हैं कि ये चरस को हिमाचल से दूसरे राज्य में जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सदर पुलिस टीम ने सुंगल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। जब गाड़ी की चैकिंग ली गई, तो उसमें से चार किलो 682 ग्राम चरस और चार लाख 29 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह नशा तश्कर एक टैक्सी नंबर गाड़ी को पायलट गाड़ी के रुप में पिकअप गाड़ी में नशे की खेप को ले जा रहे थे। यह टैक्सी नंबर गाड़ी पिकअप से आगे थी। जो पुलिस नाके को लेकर हर गतिविधि की जानकारी पिकअप गाड़ी में सवार तस्करों को देती थी। लेकिन, बिलासपुर सदर पुलिस ने इनके इस बुल्टप्रूफ प्लॉन की धज्जियां उड़ा दी। पुलिस ने मामले को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वाटर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News