कमरे पर SUI की रेड, 7.74 ग्राम चिट्टा बरामद 2 गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी ( रेखा शर्मा )
जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने गुप्त सूचना के बाद खाबडिय़ां संडोली में किराए के मकान में दबिश देकर 7.74 हैरोईन (चिट्टा) बरामद किए है। पुलिस ने चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बद्दी सब्जी मंडी बाईपास पर खाबडिय़ां दी संडोली में रेड की। तलाशी के दौरान पुलिस ने विकास कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी बड़ा गांव, जिला हमीरपुर और सैंटी पुत्र जसबंत सैनी निवासी जखेड़ा जिला यमुनानगर हरियाणा के हवाले से 7.74 चिट्टा बरामद किया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Latest News