27 अगस्त तक मतदान केन्द्रों की सूचियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध: उपायुक्त

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

23 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी(उपायुक्त)डॉ.निपुण जिन्दल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार जिला कांगड़ा के समस्त विधानसभा क्षेत्रों 6-नूरपुर, 7-इंदौरा(अ.जा.), 8-फतेहपुर, 9-ज्वाली, 10-देहरा, 11 जसवां-परागपुर, 12 ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर(अ.जा.), 14 सुलह, 15-नगरोटा बगवां, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर, 20-बैजनाथ(अ.जा)के मतदान की सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के प्रावधानानुसार तैयार की गई हैं, जिनकी एक प्रति कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय, सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) व तहसीलदार/नायब तहसीलदार के कार्यालयों में 27 अगस्त, 2021 तक जनसाधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त वर्णित मतदान केन्द्रों की सूचियों के सन्दर्भ में कोई आपत्ति/सुझाव हों तो उपायुक्त कार्यालय/सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) के कार्यालय मेें 27 अगस्त तक प्रस्तुत किये जा सकते है।

News Archives

Latest News