ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

Crime Himachal News Mandi

DNN सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के मंडी (Mandi) ज़िला में एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा कांगू में सामने आया है। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरिया से लदा एक ट्रक बिलासपुर से सुंदरनगर (Sundernagar) की ओर जा रहा था कि एक तीखे मोड़ पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गया।
ट्रक गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक (Truck) चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।
चालक की पहचान चालक लाल सिंह निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। DSP सुंदरनगर दिनेश कुमार (Denish Kumar) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक गिरने से चालक की मौत हुई है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

News Archives

Latest News