डीएनएन सोलन
हमीरपुर के एक निजी महाविद्यालय में छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सोलन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं। छात्रों का कहना था कि ऐसे मामलों में प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। छात्रों ने मांग की है कि इस निजी महाविद्यालय का पंजीकरण रद किया जाए। इसके अलावा दुष्कर्म करने वाले अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पंकज, संजय, मीना, प्रिया, सीमा, आशा, नितिका, संजय पाडे व अध्यक्ष पंकज कुमार मौजूद रहे।
















