उपायुक्त कार्यालय में ऊर्दू से हिन्दी अनुवादक के लिए करें आवेदन

Kullu Others

DNN कुल्लू

19 अगस्त। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सूचित किया है कि उनके कार्यालय के राजस्व अभिलेख कक्ष में ऊर्दू के राजस्व रिकार्ड का हिन्दी में अनुवाद करने के लिए एक अनुवादक की आवश्यकता है। अनुवादक कुछ शर्तों के साथ अस्थाई तौर पर नियुक्त किया जाएगा।
अनुवादक के पद के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऊर्दू विषय से संबंधित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार को नियुक्ति के लिए 15 सितम्बर, 2021 तक अपना आवेदन उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में करना होगा। चयनित उम्मीदवार को 50 रुपये प्रत्येक सत्यापित प्रतिलिपि की दर से अथवा 10 हजार रुपये प्रतिमाह जो अधिक होगा, मानदेय प्रदान किया जाएगा।

Latest News