DNN बद्दी ( शर्मा)
बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर गुप्ता अस्पताल के समीप एक पैदल राहगीर को तेज रफ्तार टिप्पर ने बुरी तरह से कुचल डाला। टिप्पर के अगले टॉयर के नीचे फंसे मृतक राहगीर को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर सुबह करीबन 8 बजे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने पैदल राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस थाना बद्दी में दर्ज ब्यान में अंग्रेज सिंह निवासी हरिपुर संडोली ने बताया कि वह अपने निजी काम से बद्दी जा रहा था। तभी गुप्ता अस्पताल के समीप नालागढ़ की तरफ से आ रहे एक टिप्पर ने तेज रफ्तारी में आते हुए सड़क किनारे जा रहे पैदल राहगीर को कुचल डाला। मृतक टिप्पर के अगले टॉयर के नीचे फंस गया जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक पैदल राहगीर की मौत हो चुकी थी।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।


















