कार्यकारी मुख्य न्यायाधीष ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला 

13 अगस्त। हिमाचल प्रदेष उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीष रवि मलिमथ ने षुक्रवार को जिला कांगड़ा के मुख्यालय के जिला एंव सत्र न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायधीष का प्रातः 9 बजे न्यायालय परिसर में पहुंचने पर जिला एवं सत्र  न्यायाधीष  योगेष जसवाल सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीष  (फैमली कोर्ट) पी आर पहाडिया, श्रम न्यायालय के न्यायाधीष  अरविन्द मल्होत्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी यजुविदंर सिंह, मोबाइल ट्रेफिक मेजिस्ट्रेट  नभ कमल, जिला कांगडा बार एसोसिएषन धर्मषाला के अघ्यक्ष तरूण षर्मा, सचिव विषाल षर्मा व जिला कांगडा बार एसोसिएषन धर्मषाला के सदस्य गण सहित प्रदेष सरकार के मीडिया समन्वयक विष्व चक्षु ने मुख्य न्यायाधीष का स्वागत किया।
मुख्य न्यायाधीष ने जिला एवं सत्र न्यायालय के विभिन्न न्यायिक कोर्ट रूम का निरीक्षण भी किया। जिला कांगडा बार एसोसिएषन धर्मषाला के अघ्यक्ष तरूण षर्मा ने मुख्य न्यायाधीष के समक्ष जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जिला कांगडा बार एसोसिएषन धर्मषाला के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत करवाया। इसके उपरान्त मुख्य न्यायाधीष ने पुरानी कैटीन सहित विधिक सेवा केन्द्र धर्मषाला व अधिवक्ताओं की पार्किगं स्थल का निरीक्षण किया।

News Archives

Latest News