शर्मसार मूक बधिर को भी नहीं बख्शा, 56 साल के व्यक्ति ने

Crime Himachal News

डीएनएन शिमला
देवभूमि एक बार फिर शर्मसार होकर रह गई है। एक 56 साल के अधेड़ व्यक्ति द्वारा मूकबधिर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला राजधानी शिमला के नेरवा क्षेत्र से जुड़ा हे। बताया जा रहा है कि एक मूकबधिर लड़की के साथ 56 साल के व्यक्ति भगत राम ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजन समीप के गांव में एक समारोह में गए थे। ऐसे में आरोपी ने लड़की को घर में अकेला देख यह घिनौनी हरकत कर डाली। लड़की के पिता व भाई जब घर पहुंचे तो उन्होंने आरोपी भगत राम को लड़की के साथ संदिग्धावस्था में पाया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस थाना नेरवा में दी। पुलिस ने आरोपी भगत राम को हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News