झूले से खेलते हुए 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Crime Kasauli Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा झूले पर खेल रहा था और अचानक झूले की रस्सी से उसके गले में फंदा लग गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि एक 11 वर्षीय लड़का तनीष अपने घर के साथ एक पेड़ से झूला बनाने के बाद खेलते रहा था और इसी दौरान झूले की रस्सी से अचानक गले में फंदा लगने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़के को उसके परिजन एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Latest News