गोशाला में थी अकेली… छेड़छाड़

Baddi + Doon Crime

डीएनएन मानपुरा
महिला थाना बद्दी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने का मामला दर्ज हुआ है। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने रिहायशी मकान के पीछे अकेली गोशाला में पशुओं को चारा डाल रही थी। इस दौरान उसे अकेला देख रामकिशन वहां आ गया व उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा। महिला ने बताया कि वह किसी तरह रामकिशन के चंगुल से छूटकर भाग गई। एसपी बद्दी गौरव सिंह ने कहा कि गोशाला में काम कर रही महिला के साथ जबरदस्ती की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना बद्दी में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News