SIU टीम ने बरामद किया 23.61 ग्राम चिट्टा

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी
जिला पुलिस (Police) की एसआईयू टीम ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर नुकेल कसते हुए 23.61 ग्राम चिट्टा (heroin) बरामद किया है। मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर चिट्टे के साथ आरोपियों को धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मुकेश , राजीव , वचन कुमार के हवाले से 23.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नशे के खिलाफ अपने अभियान को लगातार जारी रखे हुए है। किसी भी कीमत पर बीबीएन में नशा कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Latest News