वीरभद्र बोले हिमाचल को किया नजर अंदाज

Himachal News Politics

डीएनएन शिमला
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार के बजट का निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में हिमाचल का पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया है। रेल विस्तार को लेकर बजट में कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर रेल के कई प्रोजेक्ट लटके पड़े हैं, उनके बारे में कुछ नहीं किया गया है। प्रदेश में पिछले प्रस्तावित रेल प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहे हैं, उनमें तेजी लाने के लिए भी इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है। इस तरह से तो प्रदेश में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को पूरा होने में कई दशक लग जाएंगे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि लगता नहीं कि 2019 के चुनावों को ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है। इससे कुछ लोग तो खुश हो सकते हैं, लेकिन आम जनता के लिए बजट में राहत या खुश होने वाली कोई बात नजर नहीं आ रही है। बजट में न तो सरकारी और न ही मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत दी गई है।

News Archives

Latest News