DNN कांगड़ा (बैजनाथ)
05 जुलाई। कांगड़ा जिला के बैजनाथ में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। मामला बैजनाथ के बांडियां खोपा का है, यहां पर सेना में कार्यरत रोहित कुमार निवासी दयोल उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रोहित बीती रात अपने माता-पिता के साथ अपने मामा जगदीश चंद निवासी बांडियां खोपा के घर आया हुआ था। जगदीश चंद पेशे से सुरक्षा गार्ड (Security guard) है।
मामला तब सामने आया जब मामा ने शाम को अपने काम से आकर अपनी कारतूसी बंदूक को अपनी जगह रख दिए। जिसकी मृतक रविवार सुबह सफाई करने लगा सफाई करते हुए रोहित के दाहिने कंधे पर बंदूक का फायर लग गया। गोली लगने के तुरंत बाद घायल रोहित को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने पालमपुर रैफर कर दिया। लेकिन परजिन द्वारा रोहित को योल आर्मी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने जानकारी दी की मृतक के मामा की लाइसैंसी बंदूक होने के कारण उस पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।















