CM ने HIMACHAL आगमन पर बिलासपुर में जे.पी. नड्डा का किया स्वागत

Bilaspur Himachal News Politics
DNN बिलासपुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज बिलासपुर के लुहणु मैदान पर स्वागत किया। नड्डा हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, राकेश जम्वाल, जे.आर. कटवाल और इन्द्र सिंह गांधी, पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा, हि.प्र. राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, राज्य भाजपा संगठन महासचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा से बिलासपुर के परिधि गृह में बातचीत की तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

News Archives

Latest News