DNN सोलन
पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने 2 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। (ASP Ashok Verma) एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोलन (Solan) पुलिस की एसआईयू टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में दो युवक आ रही हैं। जिनके पास भारी मात्रा में हैरोइन हो सकती है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर कायलर के नजदीक सुबाथू की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोककर चैक किया तो इसके अंदर 2 लोग सवार थे। पुलिस ने पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम अनिल कुमार जबकि ट्रक में सवार अन्य युवक ने अपना नाम गौरव बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर केबिन के अंदर डैशबोर्ड पर पुलिस को 10.94 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















