SOLAN गांजा तथा हैरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN कसौली

कसौली पुलिस ने 2 युवकों को 4.16 ग्राम गांजा तथा 0.41 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस  टीम मशोबर क्षेत्र में गश्त पर थी और इसी दौरान एक कार मशोबरा से कसौली की तरफ आई। जिसमें दो युवक सवार थे। जिसके चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी । पुलिस ने वाहन को रोका और चालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम अंकुश कुमार तथा दूसरे ने अपना नाम तरुण कुमार बताया। गाड़ी चालक अंकुश कुमार से गाड़ी के कागज मांगे गए,जो गाड़ी के कागज व ड्राईविंग लाईसैंस पुलिस को पेश न कर सका । जिस पर गाड़ी को चैक किया गया तो गाड़ी के अंदर से कुल 4.16 ग्राम गांजा तथा 0.41 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News