कोरोना कफ्र्यू में फंसे किसानों को एचआरटीसी बस में भेजा भरमौर

Himachal News Kangra Others Politics
DNN धर्मशाला
जिला चंबा के भरमौर उपमंडल के किसानों के धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया मददगार बने हैं। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रह रहे भरमौर के यह किसान कोरोना कफ्र्यू में यहीं फंसकर रह गए थे। परिवहन सेवा उपलब्ध न होने के चलते इन किसानों को घर जाने में दिक्कतें पेश आ रही थी। जिस पर किसानों ने विधायक सेवा दल के समक्ष उन्हें घर भेजने का मसला रखा था। जिस पर विधायक विशाल नैहरिया ने आगे आकर भरमौर के इन किसानों को घर भेजने का इंतजाम किया और बुधवार को एचआरटीसी बस में इन किसानों को भरमौर के लिए रवाना किया गया। किसानों के कोरोना कफ्र्यू के चलते भरमौर न जा पाने के कारण भरमौर में उनकी खेती खराब हो रही थी। साथ ही नई फसल की बिजाई करने से भी वंचित रहने वाले थे। भरमौर में स्थाई रूप से रहने वाले यह किसान खेती-बाड़ी करने के बाद रोजगार के लिए धर्मशाला आते हैं। कोरोना कफ्र्यू में विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक  विशाल नैहरिया के गठित धर्मशाला विधायक सेवा दल को इन किसानों ने अपनी समस्या बताई।
किसान अतुल कुमार ने धर्मशाला विधायक सेवा दल को बताया कि साधन संपन्न किसान एवं बागवान टैक्सी के माध्यम से भरमौर अपनी खेती-बाड़ी का काम करने चले गए हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान एवं बागवान कोरोना कफ्र्यू के कारण यहां फंस गए हैं। किसानों की मांग पर विधायक विशाल नैहरिया ने जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को सुबह नौ बजे एचआरटीसी की बस से भरमौर भेजा है।  धर्मशाला से भरमौर गए किसानों सवरना देवी, कुलदीप कुमार, भूनथी, दुसमा, चिगू भट्ट, काका राम, जगदंबा देवी, सत्या देवी, सोती राम, वलिया, डुमणी देवी, राम प्यारी, फौजा राम, नीमो देवी, बर्षा देवी, पल्लवी ठाकुर, कुलदीप कुमार, सुरिंद्र कुमार, हरि राम, सरोज कुमारी, रिंटू, खोजू कंचन, वीना देवी, डिंपल और फैंचो देवी ने विधायक विशाल नैहरिया का धन्यवाद किया है। इससे पूर्व भी पिछले साल भरमौर, पांगी और जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से किसान एवं बागवान सहित विद्यार्थी यहां फंसे थे, उनके घर जाने की व्यवस्था भी विधायक विशाल नैहरिया जी ने करवाई थी।

News Archives

Latest News